Hanuman Chalisa

दिल्ली ओपन से हटे सोमदेव देववर्मन

Webdunia
सोमवार, 22 फ़रवरी 2016 (17:33 IST)
नई दिल्ली। खराब दौर से गुजर रहे और दिल्ली ओपन से हटे सोमदेव देववर्मन पिछले तीन वर्षों में अपनी सबसे खराब रैंकिंग पर पहुंच गए हैं जबकि पहले राउंड में हारने वाले यूकी भांबरी टॉप 100 से बाहर हो गए हैं।
वर्ष 2014 में रैंकिंग में सुधार के लिए एशियाई खेलों से हटने वाले सोमदेव की रैंकिंग में तब से गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है और दिल्ली ओपन से हटे सोमदेव 87 स्थानों की गिरावट के साथ 279वें स्थान पर खिसक गए हैं। पिछले तीन वर्षों में यह सोमदेव की सबसे खराब रैंकिंग है। वे इससे पहले 25 फरवरी 2013 को 315वें स्थान पर थे।
 
दिल्ली ओपन में रविवार को खिताबी मुकाबले में हारने वाले साकेत मिनेनी ने आठ स्थान का सुधार किया है और वे 158वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं जो उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। इससे पहले उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 166 थी। 
 
इस एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले चौथी वरीयता प्राप्त मिनेनी फाइनल में तीसरी सीड फ्रांस के स्टीफन राबर्ट से हार गए थे और करियर का दूसरा चैलेंजर खिताब जीतने से चूक गए थे।
 
यूकी दिल्ली ओपन के पहले ही राउंड में हार गए थे, जिसका खामियाजा उन्हें आठ स्थान के नुकसान से भुगतना पड़ा और अब वे 107वें स्थान पर खिसक गए हैं। रामकुमार रामनाथन एक स्थान के नुकसान के साथ 213वें नंबर पर पहुंच गए हैं। (वार्ता)  
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप