खिलाड़ियों ने सोमदेव के योगदान को याद किया

Webdunia
सोमवार, 2 जनवरी 2017 (19:34 IST)
चेन्नई। भारतीय टेनिस समुदाय ने आज भारतीय टेनिस में योगदान और युवा पीढ़ी के लिए तय किए गए फिटनेस के मानदंडों के लिए सोमदेव देववर्मन को याद किया। सोमदेव ने 31 साल की उम्र में कल टेनिस से संन्यास ले लिया था। उन्होंने डेविस कप में 14 मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा एकल में उनके नाम पर 14 जीत और दस हार दर्ज हैं। 
सोमदेव 2008 में पेशेवर बने और जुलाई 2011 में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 62 पर पहुंचे। वह चेन्नई (2005) और जोहानसबर्ग (2011) में उप विजेता रहे थे। इसके अलावा उन्होंने चैलेंजर सर्किट पर कई जीत दर्ज की। 
 
पूर्व डेविस कप कप्तान एसपी मिश्रा ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी उनसे सीख सकते हैं कि फिट कैसे रहा जाता है। वह फिटनेस को बहुत महत्व देते थे। उन्होंने डेविस कप में कुछ शानदार मैच खेले। लोग उनसे सीख ले सकते हैं। सोमदेव ने एशियाई खेलों में कुछ बहुत अच्छे मैच खेले। भारतीय टेनिस में उनका योगदान अमूल्य है।  
 
कई डेविस कप मुकाबलों में सोमदेव के कप्तान रहे मिश्रा से उनके साथ यादगार क्षण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सर्बिया के खिलाफ 2011 में विश्व ग्रुप के पहले दौर तथा ताइपै और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों को याद किया। 
 
मिश्रा ने कहा कि चीनी ताइपै के खिलाफ उन्होंने लु को हराया था। सर्बिया के खिलाफ यांको टिपसारेविच को हराया और ब्राजील के खिलाफ भी एकल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। हम दो बार विश्व ग्रुप में पहुंचे और इसमें उनका योगदान अहम रहा। (भाषा)

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

CSK vs RCB : RCB के पक्ष में अब तक सारी चीजें, क्या होगा अगर मैच धुला तो? जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल

भूल जाओ संन्यास, 2 साल तक IPL में CSK के लिए खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी

अगला लेख