भारत का पदक बटोरो अभियान आठवें दिन भी जारी

Webdunia
रविवार, 14 फ़रवरी 2016 (08:01 IST)
गुवाहाटी। भारत के निशानेबाजों, मुक्केबाजों, ट्रायथलन और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में पदक बटोरते हुए मेजबान का दबदबा आठवें दिन भी कायम रखा। भारतीय निशानेबाजों ने सभी छह पदक जीते जबकि ट्रायथलन खिलाड़ियों ने दोनों स्वर्ण और रजत पदक जीते।
 
भारत 268 पदक (56 स्वर्ण, 85 रजत और 27 कांस्य) लेकर शीर्ष पर है जबकि श्रीलंका 163 पदक (25, 55 , 83) के साथ दूसरे और पाकिस्तान 81 पदक (9, 27, 45) लेकर तीसरे स्थान पर है।
 
ओंकार सिंह (पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल), राही सरनोबत (महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल) और अंजुम मुद्गल (महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस) में शीर्ष पर रही। भारत ने तीनों टीम स्पर्धाओं में भी स्वर्ण जीता।
 
भारत पुरुषों और महिलाओं की ट्रायथलन स्पर्धा में पहले और दूसरे स्थान पर रहा। दिलीप कुमार ने पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में दो मिनट 02.53 सेकंड का समय निकाला जबकि हमवतन गुरु दत्ता ने 2.05.31 सेकंड का समय निकालकर रजत जीता। श्रीलंका के नुवान कुमारा तीसरे स्थान पर रहे।
 
महिलाओं के व्यक्तिगत वर्ग में पल्लवी रेतिवाला 1.11.57 सेकंड का समय निकालकर पहले स्थान पर रही। वहीं पूजा चौरूषी ने रजत और नेपाल की केसी रोजा ने कांस्य पदक जीता।
 
शिलांग में मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में प्रवेश करके पदक पक्के कर लिए। स्टार मुक्केबाज देवेंद्रो सिंह और शिवा थापा ने क्रमश: भूटान के ताशी वांगडी और नेपाल के श्रेष्ठा दिनेश को हराकर आसान जीत दर्ज की। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता विकास कृष्णन भी विजयी रहे। लैशराम सरिता देवी, पूजा रानी देवी, मदन लाल, धीरज (60 किलो), मनदीप जांगड़ा (69 किलो) भी विजयी रहे। पांच बार की विश्व चैम्पियन एम सी मेरीकाम को पहले दौर में बाय मिला। अब उनका सामना बांग्लादेश की शमीना अख्तर से होगा।
 
ताइक्वांडो में भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। फुटबाल में भारत की पुरुष और महिला टीमें फाइनल में पहुंच गई। कबड्डी में भारत के पुरुष और महिला टीमों ने अपराजेय अभियान को बरकरार रखते हुए पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वियों को हराया। भारतीय निशानेबाजों ने लगातार चौथे दिन अपना परचम लहराते सभी छह स्वर्ण जीतकर क्लीन स्वीप कर लिया।
 
भारत ने तीनों व्यक्तिगत वर्गों में से दो में तीनों पदक जीते जबकि एक में स्वर्ण और कांस्य अपने नाम किए। पाकिस्तान के कलीमुल्लाह (पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल) ने रजत पदक जीता। भारतीय दल ने 18 स्वर्ण, आठ रजत और आठ कांस्य अपने नाम किए।
 
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके गुरप्रीत सिंह ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में निराशाजनक प्रदर्शन किया जिसमें वह छठे स्थान पर रहे। भारत के जितेंद्र विभूति ने कांस्य पदक जीता।
 
ओंकार, गुरप्रीत और जितेंद्र ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सर्नोबल ने स्वर्ण पदक जीता। अन्नु राज सिंह दूसरे और अनिसा सैयद तीसरे स्थान पर रही। भारत ने टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका को रजत और पाकिस्तान को कांस्य पदक मिला। (भाषा)
 
Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

अंबाती रायडू की पीटरसन ने नेशनल टीवी पर की भारी बेइज्जती, रायडू फिर आए RCB Fans के घेरे में

Paris Olympics से पहले नीरज चोपड़ा हुए चोटिल, उठाया यह बड़ा कदम

पिछले 3 सीजन की आखिरी टीम सनराईजर्स हैदराबाद का सफर फाइनल में खत्म

अभिषेक शर्मा को बनाना स्विंग से बोल्ड करने वाली गेंद रही आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंद (Video)

T20I World Cup जीतने अमेरिका जा रहा हूं, कोलकाता की जीत के बाद रिंकू का बयान हुआ वायरल