Hanuman Chalisa

श्रीकांत और सिंधू अगले दौर में, गुरु साई दत्त, प्रणय हारे

Webdunia
बुधवार, 27 जनवरी 2016 (23:25 IST)
लखनऊ। चोटी की खिलाड़ी साइना नेहवाल के हटने के बाद भारतीय उम्मीदों का दारोमदार संभाल रहीं पीवी सिंधू और शीर्ष वरीय किदाम्बी श्रीकांत ने शानदार शुरुआत करते हुए सैयद मोदी इंटरनेशनल ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को अगले दौर में जगह बना ली लेकिन पांचवीं वरीय एचएस प्रणय और आरएमवी गुरुसाईदत्त पहले दौर की बाधा पार नहीं कर सके।
मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीतकर इस टूर्नामेंट में उतरीं तीसरी सीड सिंधू ने हमवतन रिया मुखर्जी को बैडमिंटन का पाठ पढ़ाते हुए मात्र 21 मिनट में 21-6, 21-7 से पीट दिया। सिंधू का दूसरे दौर में थाईलैंड की निचोन जिंदापोन के साथ मुकाबला होगा। विश्व में 12वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू का 27वें नंबर की थाई खिलाड़ी के खिलाफ 1-0 का करियर रिकॉर्ड है।
 
शीर्ष वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने पुरुष एकल में एक ही दिन के अंदर दो मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में जगह बना ली। उन्होंने पहले दौर में ईरान के वातानिजाद सोरूष इस्कंदरी को 18 मिनट में 21-4, 21-10 से पीटा और फिर दूसरे दौर में मलेशिया के जो वेन सूंग को 40 मिनट में 21-18, 21-14 से हरा दिया। (वार्ता)
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप