ताजा रैंकिंग में श्रीकांत की शीर्ष पांच में वापसी, साइना ने भी सुधार किया

Webdunia
गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (19:47 IST)
नई दिल्ली। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने की बदौलत आज जारी नवीनतम बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रहे जबकि साइना नेहवाल एक स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गई। अब पांचवें पायदान पर काबिज श्रीकांत मलेशिया ओपन से पहले सातवें स्थान पर थे। उन्हें इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में गत एशियाई चैंपियन केंतो मोमोता के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

 
 
इस बीच रियो ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू महिला एकल में तीसरे स्थान पर बरकरार है। इंडोनेशिया ओपन में लिन डैन को हराकर उलटफेर करने वाले एचएस प्रणय एक स्थान के नुकसान से 14 वें जबकि समीर वर्मा बी साई प्रणीत से एक स्थान आगे 20 वें पायदान पर हैं। 
 
वैष्णवी रेड्डी जक्का दो स्थान के फायदे से 53 वें स्थान पर हैं जबकि श्री कृष्णा प्रिया कुदरावल्ली 78 वें पायदान पर खिसक गई। दक्षिण एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता रुतविका शिवानी गाडे तीन स्थान के फायदे से 90 वें पायदान पर हैं। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी दो स्थान के नुकसान से 21 वें पायदान पर खिसक गए जबकि मुन अत्री और बी सुमित रेडडी 28 वें नंबर पर हैं। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी 26 वें पायदान पर बरकरार हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख