सुशील कुमार के बाद अब इस पहलवान के लिए आई यह बुरी खबर

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (21:29 IST)
नई दिल्ली:हाल के दिनों में पहलवानों के लिए बुरी खबर ही सुनने में आ रही है। पहले तो सागर धनकड़ हत्या के मामले में दो बार के ओलंपिक विजेता सुशील कुमार आरोपी बने और पुलिस से छुपते छुपाते अंत में पंजाब में पकड़े गए।
 
उनकी गिरफ्तारी के बाद उन से संबंधित बुरी खबर ही आ रही हैं। सबसे पहले उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा फिर इसको 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में तब्दील कर दिया गया। वहीं रेल्वे ने भी उनको सस्पेंड कर दिया गया। 
 
बहरहाल ओलंपिक का सपना संजोए एक और पहलवान के लिए बुरी खबर है। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण विजेता और टोक्यो ओलिंपिक जाने वाले पहलवान सुमित मलिक डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। सुमित ने 125 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में टोक्यो के लिए कोटा हासिल किया था। यह दूसरा मौका है जब सुमित डोपिंग में फेल हुए हैं।
 
 
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के सहायक सचिव विनोद तोमर ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी कहा कि सुमित बीमार थे इस कारण ये हो सकते है उन्होंने गलती से कोई दवा ले ली हो। कुश्ती की विश्व संस्था यूनिटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने उन्हें फिलहाल अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है।
 
 
वह इससे पहले 2016 के रियो ओलम्पिक से पूर्व डोप टेस्ट में फेल हुए थे। इस बार वह सोफिया में हाल में हुए क्वालीफायर्स में डोप टेस्ट में फेल हुए थे । विनोद तोमर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें 10 जून को अपना बी नमूना देना है । यदि उनका बी नमूना भी पॉजिटिव पाया जाता है तो उन पर प्रतिबन्ध लग जाएगा।
 
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के नियमों के अनुसार सुमित निलंबन को चुनौती दे सकते हैं लेकिन जब तक सुनवाई शुरू होगी और फैसला आएगा तब तक ओलम्पिक समाप्त हो जाएंगे।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख