Hanuman Chalisa

छेत्री बने आईएसएल के हीरो, कोरोमिनास को मिला गोल्डन बूट

Webdunia
सोमवार, 19 मार्च 2018 (10:58 IST)
बेंगलुरु। बेंगलुरु एफसी की टीम भले ही खिताब नहीं जीत पाई हो लेकिन उसके कप्तान सुनील छेत्री को उनके नेतृत्व कौशल और गोल करने की महारत के लिए इंडियन सुपरलीग के चौथे सत्र का 'हीरो' घोषित किया गया।
 
 
चेन्नईयिन एफसी ने शनिवार रात यहां फाइनल में बेंगलुरु को 3-2 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता। छेत्री ने न सिर्फ एफसी पुणे सिटी के खिलाफ सेमीफाइनल में हैट्रिक बनाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया बल्कि उन्होंने वेनेजुएला के निकोलस लाडिसलाओ फेडो यानी मीकू के साथ मिलकर खतरनाक स्ट्राइकर जोड़ी भी बनाई।
 
छेत्री ने भारतीयों में सर्वाधिक 14 गोल किए। वे ओवरऑल सूची में गोल्डन बूट विजेता फेरान कोरोमिनास (18 गोल, एफसी गोवा) और अपने साथी मीकू (15) के बाद तीसरे स्थान पर रहे। केरल ब्लास्टर्स के मिजो डिफेंडर लालरूतहारा को आईएसएल का इमर्जिंग प्लेयर चुना गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख