Hanuman Chalisa

सुनील छेत्री की अपील पर बिक गए सारे टिकट

Webdunia
मंगलवार, 5 जून 2018 (12:29 IST)
पहले मैच के दौरान स्टेडियम में नग्णय उपस्थिती के बाद भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया था।इस वीडियो में सुनील छेत्री ने भारतीय फुटबॉल प्रेमियों से फुटबॉल देखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वह भले ही उनकी आलोचना करें, भ्रत्सना करें लेकिन कम से कम मैच तो देखने आएं। 
उनकी भावनात्मक अपील रंग लाई और देखते ही देखते  इंटरकॉंटिनेंटल कप में खेले जाने वाले भारत बनाम केन्या के मैच के सारे टिकट बिक गए। बारिश के बीच भी अंधेरी स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स में इतनी भीड़ देखना एक सुखद अनुभव था।  सुनील छेत्री और उनके लड़को के लिए दर्शक लगातार चियर करे जा रहे थे। 
 
पहले हाफ तक दर्शकों को कोई गोल देखने को नहीं मिला। दूसरे हाफ में बारिश थोड़ी बंद हुई और पास देना दोनों ही टीमों के लिए आसान हुआ। इसी बीच मैच के 65वें मिनट में छेत्री को पेनल्टी मिली। उनके चेहरे पर दबाव के हाव भाव स्पष्ट दिख रहे थे।  उन्होंने गोल पोस्ट की तरफ गेंद किक की और गोलकीपर का हाथ लगा भी लेकिन फुटबॉल गोल पोस्ट में समा गई। 1-0 की बढत लेने के बाद 2 गोल और हुए । यह मैच भारत 3-0 से जीत गया। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख