Hanuman Chalisa

शिवानी और सिद्धांत सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (16:28 IST)
नई दिल्ली। हंसराज कॉलेज की ओलंपियन शिवानी कटारिया और सेंट स्टीफंस कॉलेज के सिद्धांत सेजवाल को दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 55वीं अंतरकॉलेज तैराकी प्रतियोगिता में क्रमश: सर्वश्रेष्ठ महिला एवं पुरुष तैराक घोषित किया गया।
 
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) ने इस प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता कायम रखते हुए पुरुष और महिला टीम चैंपियनशिप दोनों के खिताब जीत लिए। अंतरकॉलेज तैराकी की संयोजक मीनाक्षी पाहुजा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसआरसीसी ने दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किए।
 
शिवानी कटारिया ने फ्रीस्टाइल और बटरफ्लाई स्पर्धाओं में अपना दबदबा बनाते हुए 6 नए मीट रिकॉर्ड बनाए। सिद्धांत ने फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में अपना दबदबा बनाया और 100 मीटर फ्रीस्टाइल तथा 50 मीटर बैक स्ट्रोक में नए मीट रिकॉर्ड बनाए।
 
सेंट स्टीफंस के सिद्धांत सेजवाल ने 32 अंकों के साथ पुरुष वर्ग में और हंसराज की शिवानी कटारिया ने 55 अंकों के साथ महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तैराक होने का गौरव हासिल किया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख