टेटे फेडरेशन ने राष्ट्रमंडल पदक विजेताओं को दिए 35 लाख

Webdunia
सोमवार, 30 जुलाई 2018 (19:12 IST)
नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने इस साल अप्रैल में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले अपने खिलाड़ियों को 35 लाख रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

 
नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने इस साल अप्रैल में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले अपने खिलाड़ियों को 35 लाख रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
 
टीटीएफआई ने रविवार रात यहां एक सम्मान समारोह में इन पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और अगस्त में इंडोनेशिया में होने वाले 18वें एशियाई खेलों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। टीटीएफआई के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला और महासचिव एमपी सिंह ने इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 
 
भारत ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते थे। इन खेलों में शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण सहित चार पदक जीतने वाली मणिका बत्रा को सात लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया। 
 
मणिका ने इन खेलों में महिला एकल का ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के अलावा महिला टीम स्वर्ण, महिला युगल रजत और मिश्रित युगल कांस्य पदक जीता। जी सत्यन और अचंत शरत कमल को साढ़े चार-चार लाख रुपए की राशि दी गई। ये दोनों खिलाड़ी पुरुष टीम का स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। शरत और सत्यन ने पुरूष युगल में भी रजत जीता था। शरत ने पुरूष एकल वर्ग में कांस्य जीता था। 
 
हरमीत देसाई और सनिल शेट्टी को ढाई-ढाई लाख रुपए दिए गए। ए दोनों टीम स्वर्ण जीतने वाली पुरूष टीम का हिस्सा थे। हरमीत और सनिल ने पुरूष युगल में कांस्य पदक भी जीता। मौमा दास को ढाई लाख रुपए दिए गए। वह स्वर्ण जीतने वाली महिला टीम का हिस्सा थीं और उन्होंने मणिका के साथ महिला युगल का रजत जीता। 
 
पूजा सहस्त्रबुद्धे, सुर्तिथा मुखर्जी और मधुरिका पाटकर को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए दिए गए। ये तीनों खिलाड़ी स्वर्ण जीतने वाली महिला टीम का हिस्सा थीं। कोच को ढाई लाख रुपए और सपोर्ट स्टाफ को 51-51 हजार रुपए दिए गए। 

मोदी ने खिलाड़ियों से की मुलाकात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल अप्रैल में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों से ससंद भवन परिसर में मुलाकात की। मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करने वाले इन पदक विजेताओं को बधाई दी।      
 
इस मुलाकात के दौरान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, टीटीएफआई के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला और महासचिव एमपी सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे। 
 
प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले खिलाड़ियों में राष्ट्रमंडल खेलों की स्टार मणिका बत्रा, मौमा दास, मधुरिका पाटकर, पूजा सहस्त्रबुद्धे, सुर्तिथा मुखर्जी, अचंत शरत कमल, जी सत्यन, हरमीत देसाई, सनिल शेट्टी और एंथनी अमलराज शामिल थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख