हॉकी वर्ल्ड लीग के फाइनल के टिकटों की बिक्री शुरु

Webdunia
मंगलवार, 3 नवंबर 2015 (16:44 IST)
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने भारत की मेजबानी में 27 नवंबर से छह दिसंबर के बीच छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाले बहुप्रतीक्षित एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स के लिए आनलाइन टिकटों की बिक्री शुरु कर दी है।

हॉकी इंडिया ने घोषणा करते हुए कहा कि टिकटें रायपुर और बिलासपुर में उपलब्ध होंगी। टूर्नामेंट के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 27 नवंबर से शुरु हो गई थी। दर्शकों के लिए टिकट का दाम 50 रुपए रखा गया है।

रायपुर का अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम ऐसा स्टेडियम है जहां पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। स्टेडियम में लगभग 3000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है और सभी मैच शाम 6:30 बजे शुरू होंगे।
 
हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि, 'साल का यह सबसे बड़ा हॉकी टूर्नामेंट होगा और रायपुर के पास इसे आयोजित करने का सुनहरा अवसर है। हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स 2015 के लिए आनलाइन टिकटों की बिक्री की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक विश्व भर के स्टार खिलाड़ियों को अपने बीच पाकर रोमांचित होंगे और टूर्नामेंट को लेकर सकारात्मक परिणाम देंगे।' (वार्ता)
 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया