टोक्यो ओलंपिक के लिए फिटनेस और कमजोर पक्षों पर ध्यान दे भारतीय टीम : शोर्ड मारिन

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (18:02 IST)
नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने टोक्यो ओलंपिक के लिए ‘फिटनेस’ को अहम बताते हुए कहा कि आगामी अभ्यास शिविर में इस पर जोर देने के साथ टीम के कमजोर पक्षों को मजबूत किया जाएगा। 
 
हॉकी इंडिया ने शनिवार को 25 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की कोर टीम की घोषणा की जिसने रविवार से बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) शिविर में अभ्यास शुरु किया। 
 
खिलाड़ी 27 दिनों तक चलने वाली इस प्रशिक्षण और अनुकूलन शिविर में मारिन की देख-रेख में अभ्यास करेगी। टीम को इस साल जून में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी और जुलाई-अगस्त में ओलंपिक में हिस्सा लेना है। 
 
मारिन ने कहा, ‘न्यूजीलैंड के दौरे से सीख लेते हुए हमने कुछ ऐसे क्षेत्रों का चयन किया है जिसमें सुधार की जरूरत है, हमारे में इसमें सुधार करने का मौका होगा।’ 
 
भारतीय कोच ने कहा, ‘टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को लेकर यह हमारे लिए अहम समय है इसलिए आगामी शिविर में फिटनेस पर सबसे ज्यादा ध्यान रहेगा। यही समय है जब हम अभ्यास शिविर में अतिरिक्त मेहनत कर सकते हैं।’ 
 
पिछला एक साल भारतीय महिला टीम के लिए अच्छा रहा जहां उसने एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स, हिरोशिमा 2019, जापान में ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता और एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स ओड़िशा में जीत दर्ज की। टीम ने इसके अलावा स्पेन, मलेशिया, कोरिया और इंग्लैंड के दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। 
 
कोर सभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है -
 
गोलकीपर : सविता, राजनी इतिमारपु, बिचू देवी खरिबाम 
 
डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, रीना खोखर, सलीमा टेटे, मनप्रीत कौर, गुरजीत कौर, निशा 
 
मिडफिल्डर : निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, सुशीला चानू पुखरंबम, सोनिका, नमिता टोप्पो 
 
फारवर्ड : रानी, लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, नवजोत कौर, नवनीत कौर, राजविंदर कौर, ज्योति, शर्मिला देवी, उदिता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख