Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रिकेट टूर्नामेंट्स पर भारी पड़ा ओलंपिक्स, ट्विटर पर भारतीय खेल प्रेमियों की बना पहली पसंद

हमें फॉलो करें क्रिकेट टूर्नामेंट्स पर भारी पड़ा ओलंपिक्स, ट्विटर पर भारतीय खेल प्रेमियों की बना पहली पसंद
, शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (16:16 IST)
साल 2021 एक ऐसा साल रहा जिसमें बहुत सार क्रिकेट टूर्नामेंट्स खेले गए। भारत में भले ही क्रिकेट एक धर्म की तरह है लेकिन इस साल इस धर्म के अनुयायियों का मोहभंग हुआ।

इसका अंदाजा इस ही बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय खेल प्रेमियों को इस साल आईपीएल और टी-20 विश्वकप से ज्यादा दिलचस्पी ओलंपिक्स में रही।

इसका कुछ श्रेय भारतीय हॉकी को भी जाता है क्योंकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता और महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। इस ओलंपिक्स में प्रधानमंत्री से लेकर आम खेल प्रेमियों तक सभी ने हॉकी को फोलो किया।

एक टीम गेम में ज्यादा दिलचस्पी के कारण कई दिनों तो दूसरे टीम गेम (क्रिकेट) से खेल प्रेमियों का ध्यान हटा। हालांकि हॉकी के अलावा अन्य खेलों में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया और 6 में भारतीय खिलाड़ी मेडल जीतने में सफल हुए।

साल 2021 में भारत में जिन खेल आयोजनों के बारे में सबसे ज्यादा ट्वीट हुए :
webdunia

1. टोक्यो ओलंपिक्स ने पिछले साल टलने के बाद साल 2021 में दोबारा शुरू होने के साथ एक नाटकीय भूमिका बनाई थी। प्रशंसक अपने उत्साह को रोक नहीं सके और जब सबसे बड़ा वैश्विक इवेंट आखिरकार शुरू हुआ, तब ट्विटर पर जोरदार उत्साह से गर्मजोशी छा गई, जिसने टोक्यो के स्टैण्ड्स और स्टेडियमों में भारतीय खिलाड़ियों के नामों को बुलंद किया।

पुरुष हॉकी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। टोक्यो ओलंपिक मे टीम सिर्फ 2 मैच हारी। भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की हालांकि ऑस्ट्रेलिया से हुए अगले ही मैच में टीम को 1-7 से हार झेलनी पड़ी। लेकिन इसके बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा अर्जेंटीना, जापान को हराकर टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और ग्रेट ब्रिटेन को मात दी।इसके बाद बेल्जियम से सेमीफाइनल मुकाबला 2-5 से हारने के बाद टीम ने वापसी की और कांस्य पदक मैच में जर्मनी को 5-4 से हराया।

भारत ने इन खेलों में 127 सदस्यों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल उतारा था, इस दल ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल सात पदक जीतकर ओलम्पिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला। भारत ने इस प्रदर्शन से 2012 के लंदन ओलम्पिक में दो रजत और चार कांस्य सहित छह पदक जीतने के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।

भारत ने टोक्यो में भारोत्तोलन में रजत से शुरुआत की और मुक्केबाजी, बैडमिंटन, हॉकी, कुश्ती में पदक जीतने से लेकर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक तक पहुंचे। इस प्रकार टोक्यो 2020 इस साल भारत में ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्वीट पाने वाला इवेंट बन गया।
webdunia

2. आईपीएल 2021: भारत का सबसे बड़ा टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट, जो इस साल दो फेज में खेला गया था और जिसने देशभर में प्रशंसकों को उनके टीवी स्क्रीनों और ट्विटर फीड्स पर जमाये रखा।

कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढ़ते मामलों के बीच 4 मई को आईपीएल 2021 सस्पेंड कर दिया गया था। 2 दिन के भीतर 3 क्रिकेटर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसा लग रहा था कि यह टूर्नामेंट पूरा हो भी पाएगा या नहीं लेकिन बोर्ड ने इसे संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित करवाकर ही माना।

आईपीएल 2021 का दूसरा भाग 19 सितंबर को शुरु हुआ। प्लेऑफ में 4 टीमें पहुंची। दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू।

फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला गया जिसमें धोनी की टीम ने  27 रन से मैच जीतकर चौथी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीता।

प्रशंसकों ने पूरे इवेंट में रोमांचक मैचों को जिस समर्पण से देखा, उसने आईपीएल 2021 को इस साल भारत में दूसरा सबसे ज्यादा ट्वीट पाने वाला इवेंट बना दिया।
webdunia

3. टी 20 वर्ल्ड कप : हालांकि भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुँच सकी, पर क्रिकेट के प्रशंसकों ने ट्विटर पर अपना अटूट प्यार, समर्थन और स्नेह जारी रखते हुए टीम और खिलाड़ियों का उत्साह पूरे टूर्नामेंट के दौरान बढ़ाया। यह भावुक करने वाला रोलर कोस्टर पूरे देश की भावनाओं से जुड़ा औरयह विश्व कप भारत में ट्विटर पर प्रशंसकों द्वारा सबसे ज्यादा चर्चित रहे इवेंट्स में से एक बन गया।

इस टी-20 विश्वकप में कई बातें पहली बार हुई। पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बिना भारत पहली बार इस टूर्नामेंट में उतरा। हालांकि वह एक मेंटर के तौर पर ड्रेसिंग रूम में मौजूद रहे।

पहली बार विराट कोहली को टी-20 विश्वकप में कप्तानी करने का मौका मिला हालांकि यह आखिरी अवसर भी रहा। विराट कोहली इस टी-20 विश्वकप से पहले ही अपनी कप्तानी छोड़ने का फैसला कर चुके थे।

पहली बार भारत को पाकिस्तान के हाथों टी-20 विश्वकप में हार झेलनी पड़ी वह भी 10 विकेट से। भारतीय टीम अगले मैच में भी न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से हार गई।

हालांकि भारत ने इसके बाद अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को हराया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और भारत टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो गया था। 2012 के बाद पहली बार भारत टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया।

हालांकि भारत के निकलने के बाद भी भारतीय फैंस ने इस टूर्नामेंट को चाव से देखा तभी यह ट्विटर पर यह भारतीय खेल प्रेमियों का तीसरा सबसे पसंदीदा स्पोर्ट्स इवेंट बना।  टी-20 विश्वकप 2021 को ऑस्ट्रेलिया ने अपनी झोली में डाला।

webdunia

4. टोक्यो पैरालम्पिक्स का साल 2021 का संस्करण हमेशा याद रहेगा, जिसका कारण पूरे इवेंट में खेलों के लिये दिखा जुनून, लगन और अडिग प्यार है। भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को ट्विटर पर प्रशंसकों से बहुत प्यार मिला और इस सर्विस पर पूरा देश पैरालिम्पिक्स के अटल उत्साह का उत्सव मनाने के लिये एकजुट हुआ।

टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर के बीच हुआ था और इसमें 22 खेलों में 539 पदक स्पर्धाएं शामिल थीं। पैरालंपिक खेलों में 9 खेल विधाओं में भारत के कुल 54 पैरा-एथलीटों को शामिल किया गया था, वहीं खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल के 11 सदस्य मौजूद थे।

खेलों के महाकुंभ में भारत ने कुल 19 पदक हासिल किए। इसमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं इस बार भारत ने खेलों में 9 खेल इवेंट्स में 54 पैरा-एथलीटों दल भेजा था जो कि अब तक का सबसे बड़ा दल था। इसके साथ ही टोक्यो में बैडमिंटन और ताइक्वांडो दोनों का प्रतिनिधित्व भारत ने पहली बार किया।

दिलचस्प बात यह रही कि इससे पहले सभी पैरालंपिक को मिलाकर भारत ने सिर्फ 12 मेडल जीते थे और एक ही पैरालंपिक में भारत ने 19 मेडल जीत लिए। निशानेबाज अवनि लेखरा और सिंहराज अडाना ने तो 2-2 मेडल जीते।

webdunia
euro cup

5. यूरो 2020 : फुटबॉल के प्रशंसकों का उत्साह भी कम नहीं हुआ, क्योंकि वे यूरो 2020 के कुछ रोमांचक मैच देखकर काफी जोश में रहे। यह जोश ट्विटर पर भी दिखा और यह टूर्नामेंट भारत में सबसे ज्यादा ट्वीट पाने वाले टॉप फाइव खेल आयोजनों में से एक बन गया।

इस टूर्नामेंट की दीवानगी यूरोप में तब चर्म पर थी जब कोरोना की दूसरी लहर से विश्व ग्रसित था। यूरोप में इसको सुपर स्प्रेडर की उपाधी भी मिली। इस टूर्नामेंट को अंत में इटली ने जीता।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीलामी में 25,000 डॉलर में बिका 2011 विश्व कप विजेता टीम के हस्ताक्षर वाला बल्ला