भ्रष्टाचार में फंसे जापान के ओलंपिक प्रमुख छोड़ेंगे पद

Webdunia
मंगलवार, 19 मार्च 2019 (17:09 IST)
टोक्यो। भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे जापान ओलंपिक समिति के प्रमुख सुनेकाजू ताकेदा ने मंगलवार को कहा कि वे जून के बाद अपने पद से हट जाएंगे। ताकेदा ने कहा कि उनका कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है जिसके बाद वे आगे काम जारी नहीं रखेंगे। 
 
 
उन्होंने हालांकि एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को नाकार दिया। ताकेदा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के शक्तिशाली सदस्य हैं और इसके विपणन आयोग के प्रमुख हैं। वे जापान ओलंपिक समिति के अध्यक्ष के तौर पर इसके सदस्य हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह उनका खुद का फैसला है जो जापान ओलंपिक समिति के पक्ष में है। उन्होंने समिति की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कहा, मैं जोओसी के भविष्य को युवा पीढ़ी के हाथ में सौंपना चाहूंगा जो इसे टोक्यो ओलंपिक 2020 तक लेकर जाए। जून में अपने कार्यकाल के अंत में मैं अध्यक्ष और समिति के सदस्य के पद से हट जाउंगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख