जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल संग्रहालय

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2017 (12:17 IST)
नई दिल्ली। खेल के दीवानों को देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय खेल संग्रहालय का तोहफा मिलने वाला है जिसके प्रस्ताव पर केंद्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने अपनी मुहर लगा दी है। यहां पर भारतीय खिलाड़ियों की विभिन्न खेलों में उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा, जो युवाओं के लिए खेल से जुड़ी जानकारियां पाने का अवसर प्रदान करेगा।
 
केंद्रीय खेल मंत्रालय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल संग्रहालय का निर्माण करने जा रहा है, जो अपनी तरह का पहला स्टेडियम होगा। इस बारे में 3 महीने पहले निर्णय लिया गया था जिस पर खेलमंत्री ने कई बैठकों और विस्तार से चर्चा के बाद अपनी मुहर लगा दी है।
 
गोयल ने कहा कि यह संग्रहालय खेलों में देश की उपलब्धि को दिखाएगा और साथ ही देश के पारंपरिक खेलों पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। इस संग्रहालय का मकसद देश में खेलों को लोकप्रिय बनाना है, जहां खेलों से जुड़े कई स्मृति चिन्ह होंगे। यहां पर भारतीय खिलाड़ियों की विभिन्न खेलों में उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा, जो युवाओं के लिए खेल से जुड़ी जानकारियां पाने का अवसर प्रदान करेगा।
 
खेलमंत्री ने साथ ही सभी पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों के साथ-साथ आम जनता से भी राष्ट्रीय खेल संग्रहालय के लिए खेलों से जुड़े अहम स्मृति चिन्ह का योगदान देने के लिए अपील की है। उन्होंने बताया कि इस संग्रहालय में विभिन्न खेलों से जुड़े इतिहास और प्रतियोगिताओं को ऑडियो-विजुअल माध्यम से भी दिखाया जाएगा। 
 
इसके अलावा यहां युवा खिलाड़ियों के लिए खेल और शारीरिक फिटनेस से जुड़ी जानकारियों के लिए पुस्तकालय, पेंटिंग गैलरी, एम्फीथिएटर की सुविधा भी होगी। साथ ही कैफेटेरिया, खेलों से जुड़ी वस्तुओं के लिए दुकान आदि भी बनाई जाएंगी। खेलमंत्री ने बताया कि संग्रहालय के निर्माण का पहला चरण जल्द ही शुरू हो जाएगा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख