Hanuman Chalisa

विजेन्दर ने 'पंच' से चीन को दिया शांति का संदेश

Webdunia
शनिवार, 5 अगस्त 2017 (22:49 IST)
मुंबई। भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह ने चीनी प्रतिद्वंद्वी जुल्फिकार मेइमेइतियाली को करीबी मुकाबले में हराकर डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक सुपर मिडिलवेट खिताब जीत लिया। विजेंदर के प्रशंसकों के लिए यह दोहरी खुशी का पल था क्योंकि उन्होंने डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब भी जीता। जीत के बाद विजेन्दर ने चीन को शांति का संदेश दिया। विजेन्दर ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर शांति के लिए उनका खिताब समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह खिताब चीनी बॉक्सर जुल्फिकार को देता हूं। 
 
बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता विजेंदर की पेशेवर करियर में यह लगातार नौवीं जीत थी। विजेंदर ने अपने कद और अनुभव का बखूबी इस्तेमाल करके विरोधी को दबाव बनाने का कोई मौका नहीं दिया। चीनी मुक्केबाज को रक्षात्मक रणनीति अपनानी पड़ी। उसने विजेंदर को पांच बार नीचे पंच लगाने की कोशिश की और रैफरी ने उन्हें चेतावनी भी दी।

प्रोफेशनल बॉक्सिंग में विजेन्दर का यह नौवां मुकाबला था। बैटलग्राउंड एशिया के नाम से हो रहे इस मुकाबले में भारत के दो और बॉक्सर अखिल कुमार और जितेंदर कुमार ने भी अपना प्रो-बॉक्सिंग डेब्यू किया। विजेंदर ने इस मुकाबले के लिए अपने ट्रेनर ली बीयर्ड के साथ मैनचेस्टर में कड़ा अभ्यास किया था।

मुकाबले में विजेंदर आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे थे। उन्होंने चीनी प्रतिद्वंद्वी को अनुभवहीन करार दिया था। इस भारतीय मुक्केबाज ने वजन कराने के बाद कहा था कि यह भारत बनाम चीन का मुकाबला है और मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मैं बेहद उत्साहित हूं। मैं जानता हूं कि पूरा भारतवर्ष मेरे साथ है। 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख