Hanuman Chalisa

टायसन के कोच से ट्रेनिंग ले रहे विजेंदर का अमेरिकी पेशेवर सर्किट में पदार्पण 12 अप्रैल को

Webdunia
बुधवार, 6 मार्च 2019 (16:22 IST)
नई दिल्ली। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह 12 अप्रैल को अमेरिकी पेशेवर सर्किट में पदार्पण करेंगे और उन्होंने हाल ऑफ फेम कोच फ्रेडी रोच के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। विजेंदर के प्रतिद्वंद्वी की घोषणा अभी नहीं हुई है। फ्रेडी ने मैनी पैकियाओ और माइक टाइसन जैसे दिग्गज मुक्केबाजों को भी ट्रेनिंग दी है।
 
विजेंदर अब तक 10 पेशेवर मुकाबलों के अपने करियर में अजेय रहे हैं और वह द वेसिली लोमोचेनको-एंथोनी क्रोला अंडरकार्ड में स्टेपल्स सेंटर में अमेरिकी पदार्पण करेंगे। यह 8 दौर का मुकाबला होगा और उनके प्रतिद्वंद्वी की घोषणा बाद में की जाएगी।
 
विजेंदर के भारतीय प्रमोटर आईओएस मुक्केबाजी ने बताया कि 33 साल के विजेंदर ने हाल में अपना ट्रेनिंग बेस लास एंजिलिस में स्थानांतरित किया है जहां वह फ्रेडी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

फ्रेडी को ट्रेनर के रूप में 32 साल का अनुभव है और वह 36 विश्व चैंपियनों के मेंटर रह चुके हैं। विजेंदर के 12 अप्रैल को होने वाले मुकाबले का अमेरिका में सीधा प्रसारण किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख