Hanuman Chalisa

स्नाइडर के खिलाफ अमेरिका में पदार्पण को तैयार विजेंदर सिंह

Webdunia
शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (20:50 IST)
नेवार्क। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह शनिवार को यहां होने वाले 8 दौर के सुपर मिडिलवेट मुकाबले में अमेरिका के माइक स्नाइडर के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे।
 
विजेंदर 1 साल से भी ज्यादा समय बाद रिंग में वापसी करेंगे। डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैम्पियन विजेंदर का रिकॉर्ड 10-0 (7 नॉकआउट) है।
 
उन्होंने यहां बाउट से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे लगता है कि यह अच्छा मुकाबला होगा। मैं अपने मुक्केबाजी करियर पर ध्यान लगाए हूं। मैं इस साल 2 और बार बाउट लड़ना चाहता हूं और विश्व खिताब के मौके की ओर बढ़ना चाहता हूं।
 
उन्होंने कहा कि मैं इस फाइट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं और स्नाइडर के खिलाफ मेरी रणनीतियां तय हो चुकी हैं जिन्हें मैंने अपनी टीम के साथ मिलकर बनाया है जिसमें ट्रेनर ली बीयर्ड शामिल हैं। मैं शुरुआती राउंड में ही स्नाइडर को पस्त करना चाहता हूं, वहीं स्नाइडर का रिकॉर्ड 13-5-3 है और उन्हें भारतीय मुक्केबाज को हराने का भरोसा है।
 
उन्होंने कहा कि मेरे ट्रेनर ने विजेंदर की कई बाउट देखी हैं। उन्होंने मुझे बताया कि वह किस चीज में अच्छा है और कहां हम उसकी कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख