Hanuman Chalisa

बिलबाओ मास्टर्स में आनंद की अप्रत्याशित हार

Webdunia
शनिवार, 31 अक्टूबर 2015 (18:11 IST)
बिलबाओ। गत चैंपियन विश्वनाथन आनंद को बिलबाओ मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में नीदरलैंड्स के अनीश गिरी के हाथों अप्रत्याशित पराजय का सामना करना पड़ा।
 
अलग-अलग हालात में 3 बाजियां ड्रॉ खेलने के बाद आनंद को गिरी के खिलाफ चौथे दौर में शुरुआती चूक का खामियाजा भुगतना पड़ा। गिरी ने मौके का बखूबी फायदा उठाया। यह क्लासिकल शतरंज में गिरी के हाथों आनंद की पहली हार है। उन्हें 37वीं चाल के बाद ही पराजय का सामना करना पड़ा।
 
गिरी अब अमेरिका के वेसले सो के साथ 6 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। फुटबॉल की तरह स्कोरिंग प्रणाली वाले इस टूर्नामेंट में जीत पर 3 अंक और ड्रॉ पर 1 अंक मिलता है। वेसले ने चीन के लिरेन डिंग से ड्रॉ खेला, जो अब आनंद के साथ 3 अंक लेकर संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।
 
अब टूर्नामेंट के सिर्फ 2 दौर बाकी हैं। आनंद को वेसले के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलना है जबकि डिंग के सामने वे काले मोहरों से खेलेंगे। वेसले के खिलाफ उनका मुकाबला महत्वपूर्ण होगा। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप