Hanuman Chalisa

लंदन क्लासिक के पहले मुकाबले में आनंद का सामना एडम्स से

Webdunia
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2015 (15:29 IST)
लंदन। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद लंदन शतरंज क्लासिक के पहले मुकाबले में वाइल्ड कार्डधारी इंग्लैंड के माइकल एडम्स से खेलेंगे।


पिछले साल यह टूर्नामेंट सिर्फ 6 खिलाड़ियों के साथ खेला गया था जिसमें आनंद विजेता रहे थे। वे एडम्स के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलेंगे।

यह टूर्नामेंट ग्रैंड शतरंज टूर का आखिरी हिस्सा भी है जिसमें इनामी राशि 3 लाख डॉलर है। टूर में शीर्ष 3 स्थान पर रहने वालों को 1,50,000 डॉलर अतिरिक्त मिलेंगे।

टूर्नामेंट में विश्व के शीर्ष 10 में से सात खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और बाकी 3 भी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 20 में हैं। इसमें 10 प्रतियोगियों के बीच 9 दौर के मुकाबले होंगे जिसमें हर एक को एक-दूसरे से एक बार खेलना है।

बुल्गारिया के वेसलीन टोपालोव 17 अंक लेकर टूर में शीर्ष पर हैं जबकि आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका के हिकारू नकामूरा और मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन उनसे पीछे हैं। यहां जीतने पर 13 अंक मिलेंगे और दूसरे स्थान पर रहने वाले को 10 अंक हासिल होंगे।

आनंद के 12 अंक हैं और उनके पास टूर जीतने का मौका है बशर्ते वे शुरू ही से हर मुकाबला जीते। नॉर्वे में दूसरे स्थान पर रहने के बाद वे सिंकेफील्ड कप में नौवें स्थान पर रहे थे। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना