Hanuman Chalisa

गिरी को हराकर आनंद बढ़त पर

Webdunia
रविवार, 14 फ़रवरी 2016 (16:48 IST)
ज्यूरिख। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए ज्यूरिख शतरंज चैलेंज के दूसरे दौर में हालैंड के अनीस गिरी को हराकर एकल बढ़त हासिल कर ली है। 
पहले दौर में आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन को केवल 19 चाल में हराने के बाद आनंद को गिरी के खिलाफ कड़ी मेहनत करनी पड़ी लेकिन आखिर में यह भारतीय स्टार जीत दर्ज करने में सफल रहा। लगातार दो जीत से आनंद के चार अंक हो गए हैं। 
 
विशेष स्कोरिंग प्रणाली में जीत पर दो अंक और ड्रा पर एक अंक मिलता है। अमेरिका के हिकारू नकामुरा लाटविया के अलेक्सी शिरोव को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक और अरोनियन के बीच दूसरे दौर की बाजी ड्रा रही। 
 
इस क्लासिकल रैपिड टूर्नामेंट में प्रत्येक खिलाड़ी को 40 मिनट का समय मिलता है। इसमें अब केवल तीन दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं। क्रैमनिक दो अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि गिरी, अरोनियन और शिरोव के एक एक अंक हैं। रैपिड के बाद ब्लिट्ज प्रतियोगिता होगी। (भाषा)
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप