Hanuman Chalisa

आनंद ने फ्रिडमैन को शिकस्त दी, अभिजीत को 6ठे दौर में मिली हार

Webdunia
शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (00:31 IST)
आइल ऑफ मैन (ब्रिटेन)। भारतीय खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने शुक्रवार को आइल ऑफ मैन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के 6ठे दौर में जर्मनी के डेनियल फ्रिडमैन को हराया जबकि हमवतन अभिजीत गुप्ता को अमेरिका के हिकारु नाकामुरा से हार का सामना करना पड़ा।
 
 
गुरुवार तक संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे ग्रैंडमास्टर अभिजीत अमेरिकी खिलाड़ी के सामने चुनौती नहीं पेश कर सके और हार गए, वहीं बी. अधिबान ने आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन से ड्रॉ खेला।
 
दुनिया के सबसे कठिन ओपन टूर्नामेंट के समाप्त होने में अब बस 3 दौर बचे हैं और 6 खिलाड़ी समान 5 अंक लेकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं। फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव, पोलैंड के रोडोस्लॉ वोजटास्जेक, चीन के वांग हाओ, अजरबेजान के अर्कादिज नाईदिश्च तथा अमेरिका के जेफ्रे जियोंग और नाकामुरा संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।
 
आनंद 4.5 अंक के साथ हमवतन अभिजीत और एसपी सेतुरमन के साथ संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर चल हैं। अन्य भारतीयों में विदित गुजराती को रूस के मिखैल एंटीपोव जबकि निहाल सरीन को इंग्लैंड के गावेन जोंस से शिकस्त झेलनी पड़ी, वहीं सेतुरमन ने अमेरिका के ग्रेगरी कैदानोव को पराजित किया लेकिन अब अगले दौर में उनका सामना आनंद से होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख