Hanuman Chalisa

आनंद को आर्तमीव ने बराबरी पर रोका, भारतीय चुनौती समाप्त

Webdunia
रविवार, 28 अक्टूबर 2018 (23:34 IST)
आइल ऑफ मैन (ब्रिटेन)। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को रविवार को यहां आइल ऑफ मैन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में रूस के व्लादिसलाव आर्तेमीव ने बराबरी पर रोका, जिससे इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। 
 
 
आनंद ने शुरू में अपने राजा के तरफ के प्यादों को आगे बढ़ाकर आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन रूसी खिलाड़ी लगता है कि इस तरह की चाल से वाकिफ था। एक बार रानी की अदला बदली होने के बाद मैच में कुछ खास नहीं बचा था और 32 चाल के बाद दोनों खिलाड़ी ड्रॉ पर सहमत हो गए। 
 
एस पी सेतुरमन ने अपनी अच्छी फार्म बरकरार रखी और रूस के सर्गेई कार्जाकिन के साथ बाजी ड्रा खेली। इस परिणाम के बावजूद वह हालांकि 5.5 अंक तक ही पहुंच पाए। आनंद के भी इतने ही अंक हैं। 
 
अजरबेजान के आर्कादिज नादित्स्च ने अमेरिका के हिकारू नकामुरा को हराकर अपने अंकों की संख्या 6.5 पर पहुंचा दी। पोलैंड के रादोस्लावा वोजतास्जेक भी उनकी बराबरी पर हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख