महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में इस बार 3.50 करोड़ से ज्यादा की पुरस्कार राशि

Webdunia
मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (17:31 IST)
नई दिल्ली। हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में इस बार पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है जो बढ़कर 5 लाख डॉलर (लगभग 3.63 करोड़ रुपए) पहुंच गई है।
 
 
महिला इंडियन ओपन की पुरस्कार राशि पहली बार 5 लाख डॉलर पहुंची है। टूर्नामेंट का आयोजन गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में 18 से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा जिसमें 30 देशों के 120 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 
 
भारतीय महिला गोल्फ संघ की अध्यक्ष कविता सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन ओपन आखिरी बार पुराने नियमों के तहत आयोजित किया जाएगा क्योंकि 2019 से गोल्फ में नए नियम लागू हो जाएंगे। 
 
कविता ने कहा, इंडियन ओपन इस बार कई कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। इसकी पुरस्कार राशि पहली बार 5 लाख डॉलर पहुंच गई है और देश में पुरुष इंडियन ओपन के बाद यह सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि वाला दूसरा टूर्नामेंट बन गया है। पुरस्कार राशि में पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी की वृद्धि की गई है और यह वृद्धि 2007 के पहले संस्करण के मुकाबले पांच गुना ज्यादा है। 
 
कविता ने बताया कि पहली बार टूर्नामेंट 72 होल में खेला जाएगा और चारों दिन इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा जो भारतीय महिला गोल्फ के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है। 
 
टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती का नेतृत्व वाणी कपूर करेंगी जो पिछले संस्करण में करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर रही थीं। उनके अलावा महिला प्रो गोल्फ टूर आर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रही त्वेसा मलिक, अमनदीप द्राल और गुरसिमर बडवाल भारतीय चुनौती संभालेंगी। 
 
अंतरर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में गत चैंपियन केमिले केवेलियर अपना खिताब बचाने उतरेंगी। टूर्नामेंट में महिला यूरोपियन टूर की शीर्ष 20 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी अपनी चुनौती रखेंगी। टूर्नामेंट में पिछले संस्करणों की 9 विजेता भी शामिल हैं। (वार्ता)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख