महिला कबड्डी टीम ने थाईलैंड को 33-23 से हरा दर्ज की दूसरी जीत

Webdunia
सोमवार, 20 अगस्त 2018 (18:03 IST)
जकार्ता। गत चैंपियन भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को थाईलैंड के खिलाफ ग्रुप 'ए' मुकाबले में 33-23 से जीत दर्ज की, जो उसकी 18वें एशियाई खेलों की कबड्डी प्रतिस्पर्धा में लगातार दूसरी जीत है।
 
 
भारतीय टीम ने 2 बार थाई टीम को ऑलआउट किया और 5 बोनस अंक जीते। इससे पहले भारत ने जापान को पहले मैच में 43-12 से हराया था। ग्रुप की अन्य टीमें इंडोनेशिया और श्रीलंका हैं और भारत मंगलवार को अगले मैच में पहले श्रीलंका और इसी दिन दूसरे मैच में इंडोनेशिया से खेलेगा।
 
अन्य ग्रुप में ईरान ने दोनों मैच जीते हैं और उसका 1 मैच शेष है, जो चीनी ताइपे से होगा। ताइपे और कोरिया ने 1-1 मैच जीते हैं और दोनों के इतने ही मैच शेष हैं। ताइपे का अगला मैच ईरान से और कोरिया का बांग्लादेश से होगा। इससे पहले पुरुष कबड्डी टीम ने रविवार को अपने  पहले मैच में बांग्लादेश को 50-21 और इसी दिन ग्रुप 'ए' के अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 44 -28 से पराजित किया था। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख