विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक से चूके सुमित

Webdunia
सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (15:25 IST)
बुडापेस्ट। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान सुमित सीनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 125 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में कांस्य पदक से चूक गए।
 
 
सुमित को 125 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक के मुकाबले में अमेरिका के निकोलस एडवर्ड से से 2-7 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व चैंपियनशिप में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बजरंग पुनिया ने 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच कर इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत का 8वां पदक सुनिश्चित कर दिया है। 
 
बजरंग का फाइनल में जापान के ताकुतो ओतोगुरो से मुकाबला होना है। बजरंग यदि जीत हासिल करते हैं तो विश्व चैंपियनशिप में यह भारत का दूसरा स्वर्ण होगा।
 
भारत के लिए विश्व चैंपियनशिप में एकमात्र स्वर्ण पदक 2 बार के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने 2010 में मास्को में जीता था। बजरंग का विश्व चैंपियनशिप में 2 पदक तय हो चुका है। बजरंग ने 2013 में बुडापेस्ट में ही कांस्य पदक जीता था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख