Hanuman Chalisa

क्रिकेट जगत में व्यापक भ्रष्टाचार, अंतरराष्ट्रीय मैचों में 26 बार फिक्सिंग आईसीसी ने मांगे सबूत

Webdunia
सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (14:35 IST)
दोहा। समाचार चैनल अल जजीरा ने 15 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में 2 दर्जन से भी अधिक कथित फिक्सिंग के आरोप लगाकर 1 बार फिर क्रिकेट में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर सनसनी फैला दी है। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चैनल से सबूतों की मांग की है।
 
 
समाचार चैनल ने वर्ष 2011 से 2012 के बीच कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में फिक्सिंग के आरोप लगाए हैं जिसके मुताबिक इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों पर 7 मैचों में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर 5, पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 3 जबकि अन्य टीमों के खिलाड़ियों पर कम से कम 1 मैच में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप हैं। 
 
रिपोर्ट के अनुसार तो कुछ मैचों में दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर ही फिक्सिंग के आरोप लगाए गए हैं। चैनल का दावा है कि उसके पास कई चर्चित भारतीय सट्टेबाजों के फोन की रिकार्डिंग मौजूद है जिन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी बातें रिकार्ड हो रही हैं। 
 
जिन मैचों में फिक्सिंग के आरोप लगे हैं उनमें लार्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत बनाम इंग्लैंड, केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कई मैच शामिल हैं। कई मैचों में तो एक से अधिक बार फिक्सिंग की गई है जबकि कुल 15 मैचों में 26 बार फिक्सिंग हुई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख