CWG 2018 : सुशील, बबिता और राहुल राष्ट्रमंडल कुश्ती के फाइनल में

Webdunia
गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 (09:24 IST)
गोल्ड कोस्ट। दोहरे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार समेत चार भारतीयों ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा के पहले दिन अपने पदक पक्के कर लिए।
 
गत चैम्पियन सुशील ने 74 किलो वर्ग में कनाडा के जेवोन बालफोर और पाकिस्तान के मोहम्मद असद बट को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कोनोर इवांस को मात दी। अब वह दक्षिण अफ्रीका के जोहानेस बोथा से खेलेंगे।
 
बबिता फोगाट (53 किलो) भी फाइनल में पहुंच गई जिसने नाइजीरिया की सैमुअल बोस, श्रीलंका की दीपिका दिलहानी और आस्ट्रेलिया की कारिसा हालैंड को हराया। अब वह कनाडा की डायना वीकेर से खेलेगी। 
 
राहुल अवारे (57 किलो) ने इंग्लैंड के जार्ज राम, ऑस्ट्रेलिया के थामस सिचिनी और पाकिस्तान के मोहम्मद बिलाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वह कनाडा के स्टीवन ताकाहाशी से खेलेंगे।
 
किरण (76 किलो) नाइजीरिया के ब्लेसिंग ओ से हारने के बाद कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख