खेल मंत्रालय ने 'योग' को दी खेल के रूप में मान्यता

Webdunia
मंगलवार, 1 सितम्बर 2015 (20:07 IST)
नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को ‘योग’ को खेल के रूप में मान्यता देने का फैसला किया और इसे ‘प्राथमिकता’ वर्ग में रखा।
 
मंत्रालय ने साथ ही बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अतीत के प्रदर्शन के आधार पर तलवारबाजी को अपग्रेड करते हुए इसे ‘अन्य’ से ‘सामान्य’ वर्ग में डाला है। साथ ही ‘विश्वविद्यालय खेलों’ को ‘प्राथमिकता’ वर्ग में रखने का फैसला किया गया है।
 
मंत्रालय ने मंगलवार को विभिन्न खेलों के वर्गीकरण की समीक्षा की और खेलों के वर्गों में संशोधन किया, साथ ही बताया गया है कि ‘सामान्य’ वर्ग के खेलों को बरकरार रखा गया है। इस वर्ग में शामिल होने की पात्रता और इसके अंतर्गत मिलने वाली वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी बाद में जारी होगी।
 
युवा मामलों और खेल मंत्रालय ने अब फैसला किया है ओलंपिक, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेल जैसी बहु खेल प्रतियोगिताओं में शामिल खेल और वह खेल जिसमें ओलंपिक-एशियाई खेल-राष्ट्रमंडल खेल या उस खेल की एशियाई और विश्व चैम्पियनशिप में अगर व्यक्तिगत स्पर्धा में आठवीं तक और टीम स्पर्धा में 10वें स्थान तक हासिल किया जाता है तो उसे ‘सामान्य’ वर्ग में रखा जाएगा।
 
इस वर्ग के दिए वित्तीय सहायता इस प्रकार होगी : राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का खर्चा उठाया जाएगा, एक साल में भारत में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की खर्चा उठाया जा सकता है और साल में एक बार सीनियर और जूनियर दोनों स्तर में अधिकतम एक विदेशी दौरे का खर्च उठाया जा सकता है। (भाषा)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया