युवा महिला विश्व मुक्केबाजी में हिस्सा लेंगी 200 मुक्केबाज

Webdunia
बुधवार, 8 नवंबर 2017 (00:29 IST)
गुवाहाटी। दुनिया के 38 देशों से 16 से 17 आयु वर्ग की 200 मुक्केबाज यहां 19 से 26 नवंबर तक होने वाली 2017 एआईबीए युवा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।
                   
असम सरकार ने विश्व चैंपियनशिप के लिए खास तैयारी की है। इसके लिए विश्वस्तरीय एरेना बनाया गया है। खिलाड़ियों के लिए शानदार लॉकर रूम्स और चेंजिंग रूम्स बनाए गए हैं। साथ ही यहां एक अत्याधुनिक जिम भी बनाया गया है। इस चैंपियनशिप में 20 सदस्‍यीय भारतीय दल हिस्सा ले रहा है। 
                 
इस नॉकआउट चैम्पियनशिप में 38 देशों के 16 से 17 आयु वर्ग की 200 मुक्केबाज हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 22 नवम्बर के बीच होगा और फिर 24-25 नवम्बर को सेमीफाइनल खेले जाएंगे। फाइनल 26 नवम्बर को होना है।
                 
10 विभिन्न वजन वर्ग में 176 मुकाबले होंगे तथा इस दौरान कुल 40 पदकों के लिए होड़ लगेगी। इनमें 10 स्वर्ण, 10 रजत और 20 कांस्य हैं। साथ ही इसमें हिस्सा लेने वाले मुक्केबाज 2018 में ब्यूनस आयर्स में होने वाले यूथ ओलम्पिक के लिए योग्यता हासिल करने का प्रयास करेंगी। 
 
टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 19 नवम्बर को मौलाना मोहम्मद तैबुल्ला हॉकी स्टेडियम में होगा। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने चैम्पियनशिप का आधिकारिक लोगो और गान (एंथम) लांच किया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख