भांबरी टॉप 150 में, सानिया को एक स्थान का फायदा

Webdunia
सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (23:03 IST)
नई दिल्ली। भारत के यूकी भांबरी छ: स्थान के सुधार के साथ विश्व रैंकिंग में एक बार फिर से  टॉप 150 में शामिल हो गए हैं जबकि महिला युगल रैंकिंग में सानिया मिर्जा एक स्थान के सुधार के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गई हैं।
          
पिछले साल और इस साल के शुरू में चोटों से परेशान रहे यूकी ने 2017 की शुरुआत 474वें स्थान से की  थी जिसमें लगातार सुधार करते हुए वह इस साल पहली बार टॉप 150 खिलाड़ियों में पहुंचे हैं। यूकी की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग  88 रही है जो उन्होंने नवंबर 2015 में हासिल की थी। वह फरवरी 2016 में टॉप 100 खिलाड़ियों से बाहर हुए थे जिसके बाद उनकी रैंकिंग में लगातार गिरावट आती रही।
        
रामकुमार रामनाथन एक स्थान गिरकर 149वें और प्रजनेश गुणेश्वरन पांच स्थान गिरकर 227वें स्थान पर खिसक गए हैं। युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना ने एक स्थान का सुधार किया है और अब वह 16वें नंबर पर आ गए हैं। लिएंडर पेस को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वे 71वें नंबर पर खिसक गए हैं। महिला युगल रैंकिंग में सानिया मिर्जा एक स्थान के सुधार के साथ आठवें नंबर पर आ गई हैं। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख