कलमाड़ी को नहीं मालूम पीएम आएँगे

Webdunia
मंगलवार, 8 फ़रवरी 2011 (19:51 IST)
FILE
भारतीय ओलिम्पिक संघ (आईओए) अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने उन मीडिया रिपोर्टों को बकवास करार दिया, जिसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राष्ट्रीय खेलों के उद्‍घाटन समारोह के दौरान उनके साथ मंच पर साथ बैठना नहीं चाहते।

कलमाड़ी ने कहा कि वास्तव में उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि प्रधानमंत्री खेलों के उद्‍घाटन समारोह के लिए शहर आएँगे या नहीं। कलमाड़ी खेलों के आयोजन से पहले यहाँ आधारभूत ढाँचे के निरीक्षण के लिए पहुँचे थे। उनके साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय भी थे।

उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट गलत हैं। मुझे प्रधानमंत्री की यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं 12 फरवरी को आयोजित होने वाले 34 वें राष्ट्रीय खेलों के उद्‍घाटन समारोह में उपस्थित रहूँगा।

कलमाड़ी को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में बड़े पैमाने पर हुए कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जाँच के लिए पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

यह पूछे जाने पर कि राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के परिपेक्ष्य में आगामी 12 फरवरी को आईओए की राँची में आयोजित होने वाली महासभा की बैठक में क्या चुनाव होने की संभावना है? उन्होंने जोर देकर कहा कि वह आईओए के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अगले चुनाव (दो वर्ष बाद) तक इस पद पर बना रहूँगा।

कलमाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों के संदर्भ में पूछे गए प्रश्नों का जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि हमें राष्ट्रीय खेलों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में भले देरी हुई है लेकिन यह देश में अभी तक आयोजित खेलों में सबसे सर्वश्रेष्ठ होंगे।

उन्होंने कहा कि आईओए जमशेदपुर में आधारभूत संरचना को लेकर संतुष्ट है क्योंकि यहाँ पर पाँच प्रतिसपर्धाएँ आयोजित होंगी जिनमें तीरंदाजी, मुक्केबाज, घुड़सवारी और महिला फुटबॉल शामिल है। इसके अलावा 28 प्रतिस्पर्धाओं में से अधिकतर राँची स्थित खेलगाँव में आयोजित होंगी। (भाषा)

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट