दीपिका कुमारी तीरंदाजी ग्रां प्री में हिस्सा नहीं लेंगी

Webdunia
शनिवार, 2 मार्च 2013 (17:42 IST)
FILE
जमशेदपुर। आगामी एशियाई तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत की उम्मीदों को झटका लगा जब देश की शीर्ष महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपनी इंटरमीडिएट परीक्षा के कारण इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया।

टाटा तीरंदाजी अकादमी में दीपिका की कोच पूर्णिमा महतो ने कहा कि दीपिका अपनी इंटरमीडिएट परीक्षा के कारण 9 मार्च से बैंकॉक में शुरू हो रहे एशियाई ग्रां प्री टूर्नामेंट में भारतीय महिला तीरंदाजी टीम का हिस्सा नहीं होंगी। पूर्व एशियाई स्वर्ण पदक विजेता पूर्णिमा ने कहा कि दीपिका अतीत में पहले ही दो बार अपनी परीक्षा छोड़ चुकी है और उनका इस बार ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था।

हाल में हैदराबाद में संपन्न राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में शीर्ष पर रही दीपिका परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए रांची लौटी थीं। परीक्षा 14 मार्च तक चलेगी।

पुणे में मौजूदा राष्ट्रीय शिविर के कोच टीएए के मुख्य कोच धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि दीपिका को परीक्षा में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी गई, क्योंकि निकट भविष्य में कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं था। (भाषा)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया