प्राजक्ता सावंत का भी खर्च उठाए 'बाई'

Webdunia
शनिवार, 26 अक्टूबर 2013 (16:56 IST)
FILE
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) को आदेश दिया कि वह प्राजक्ता सावंत के बहरीन में टूर्नामेंट में भाग लेने का खर्च उठाए।

अदालत ने कहा कि अगर बाई अन्य खिलाड़ियों की भागीदारी का खर्च उठा रहा है तो उसे प्राजक्ता के लिए भी ऐसा करना होगा।

साथ ही अदालत ने कहा कि जब विदेशों में टूर्नामेंट में भागीदारी की बात आती है तो अधिकारियों के बजाय खिलाड़ियों को तरजीह दी जानी चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह और न्यायमूर्ति एमएस संकलेचा की खंडपीठ ने प्राजक्ता की याचिका पर यह आदेश दिया। याचिका में इस खिलाड़ी ने बाई की चयन समिति पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया है, क्योंकि वे पुलेला गोपीचंद की कोचिंग अकादमी से नहीं हैं। इस समिति के अध्यक्ष मुख्य राष्ट्रीय कोच गोपीचंद हैं।

अदालत ने कहा कि खेल संघों को अधिकारियों के बजाय खिलाड़ियों को भेजने पर ज्यादा ध्यान लगाना चाहिए। हम बाई को याचिकाकर्ता (प्राजक्ता) का बहरीन चैलेंज में भाग लेने के लिए खर्च उठाने का आदेश देते हैं, जो 6 से 9 नवंबर तक आयोजित होगा।

अगर बाई टूर्नामेंट में भाग ले रहे अन्य खिलाड़ियों का खर्चा उठा रही है तो यह (प्राजक्ता) खर्च भी केवल बाई द्वारा ही उठाया जाएगा। (भाषा)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया