राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं खेल पाएँगे ब्योर्न

Webdunia
सोमवार, 3 मई 2010 (17:18 IST)
WD
न्यूजीलैंड के अमेरिका में जन्में नंबर दो बैडमिंटन खिलाड़ी ब्योर्न सेगुईन दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं खेल पाएँगे, क्योंकि उन्हें छह साल से इस देश में रहने के बावजूद यहाँ की नागरिकता नहीं मिली है।

' न्यूजीलैंड हेरल्ड' की खबर के मुताबिक, 20 वर्षीय ब्योर्न सेगुईन छात्र वीजा पर तथा उनके माता-पिता लंबे अर्से के व्यापार वीजा पर न्यूजीलैंड में रह रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रमंडल खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए यह आवश्यक है कि ब्योर्न के पास इस देश की नागरिकता हो लेकिन इस मामले में उनका आवेदन रद्द किया जा चुका है।

विश्वविद्यालय में प्रबंधन अध्ययन के तीसरे वर्ष के छात्र ब्योर्न ने कहा कि देश में छह साल से भी ज्यादा रहने के बाद वह खुद को यहाँ स्थानीय नागरिक मानते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर अगर मैं किसी देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूँ तो वह यह (न्यूजीलैंड) है। (भाषा)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया