Hanuman Chalisa

शेयर बाजार ने शुरुआती लाभ गंवाया, सेंसेक्स 169 अंक टूटा

Webdunia
बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (17:01 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 169 अंक और टूटकर करीब दो महीने के निचले स्तर 37,121.22 अंक पर आ गया। निवेशकों ने सतर्कता का रुख बरता और सकारात्मक वैश्विक संकेतों तथा रुपए में आए सुधार को नजरअंदाज किया।


रुपए के रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरने के बीच बंबई शेयर बाजार के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने 37,503.63 अंक का उच्चस्तर भी छुआ। हालांकि दोपहर के बाद सेंसेक्स में गिरावट आई। अंत में सेंसेक्स 169.45 अंक या 0.45 प्रतिशत के नुकसान से 37,121.22 अंक पर बंद हुआ। यह 26 जुलाई के बाद सेंसेक्स का निचला स्तर है। उस दिन सेंसेक्स 36,984.64 अंक पर बंद हुआ था।

इससे पिछले दो सत्र में सेंसेक्स करीब 800 अंक नीचे आया है। रुपए की चिंता, विदेशी कोषों की निकासी और अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ने से बाजार में गिरावट आ रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.55 अंक या 0.39 प्रतिशत के नुकसान से 11,234.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,332.05 से 11,210.90 अंक के दायरे में रहा।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को कारोबार के दौरान रुपया 49 पैसे सुधरकर 72.49 प्रति डॉलर तक सुधर गया। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार विवाद तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से बाजार में सतर्कता का माहौल है।

इस बीच, शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,143.73 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 264.66 करोड़ रुपए की लिवाली की। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख