Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Webdunia
सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (13:29 IST)
मुंबई। एशियाई बाजार में कमजोर रुख के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, रीयल्टी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक गिरा। रुपए की गिरावट ने भी निवेशकों के रुख को प्रभावित किया।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 36,924.72 अंक पर खुला। हालांकि जल्दी ही 210.22 अंक यानी 0.57 प्रतिशत लुढ़ककर 36,631.38 अंक पर आ गया। पिछले चार कारोबार दिवस में सेंसेक्स 1,249.04 अंक गिरा था।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 65.50 अंक यानी 0.59 प्रतिशत गिरकर 11,077.60 अंक पर रहा। ब्रोकरों ने कहा कि रुपए में कमजोरी और उत्साहजनक कदम के अभाव के साथ कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बाजार कमजोर बना रहा।

कच्चा तेल फिर से 79 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं रुपया आज शुरुआती कारोबार में 29 पैसे गिरकर 72.49 रुपए प्रति डॉलर पर रहा। अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 760.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 497.03 करोड़ रुपए के शुद्ध लिवाल रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में सार्वजनिक अवकाश के चलते जापान और चीन के बाजार बंद रहे, जबकि हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक 1.29 प्रतिशत गिरा। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल सूचकांक शुक्रवार को 0.32 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

नाम डोनाल्ड ट्रंप, सुनहरी जुल्फें और 700 किलो का वजन! बकरीद से पहले बांग्लादेश में चर्चा में आया भैंसा

आजम खान को कोर्ट से लगा झटका, सजा बढ़ाकर की 10 साल, जुर्माने में भी हुई भारी बढ़ोतरी

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

रेंज बाउंड रहा बाजार, मेलोडी ने घोली पारले इंडस्ट्रीज में मिठास, कैसा रहेगा मई का आखिरी हफ्ता?

विराट कोहली के साइन वाला बैट Flaunt करते दिखे थलापती विजय, ‘TN 07 CM 2026’ नंबर प्लेट भी हुई ही Viral

अगला लेख