Hanuman Chalisa

बिकवाली के दबाव में बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

Webdunia
गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (16:31 IST)
मुंबई। डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा की जारी गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से हताश निवेशकों की बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को अफरातफरी मच गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों में दो-दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।


बुधवार को लाल निशान में रहने वाले सेंसेक्स की शुरुआत आज गिरावट में 35,820.53 अंक से हुई। अपराह्न में कारोबार के दौरान यह 1.97 फीसदी यानी 707.05 अंक लुढ़ककर 35,268.58 अंक पर आ गया। रुपया आज सुबह तेज गोता लगाता हुआ 73.81 रुपए प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर आ गया, जिससे निवेश धारणा नकारात्मक हो गई।

निफ्टी की शुरुआत भी गिरावट में 10,645.75 अंक से हुई। यह अपराह्न में 2.03 प्रतिशत यानी 220.35 अंक टूटकर 10,637.90 अंक पर आ गया। सबसे अधिक बिकवाली का दबाव ऊर्जा समूह पर रहा, जिसके सूचकांक में सर्वाधिक 4.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा टेक, तेल एवं गैस और आईटी समूह में भी बिकवाली हावी रही।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार पर 10 साल के बांड के यील्ड में नौ आधार अंकों की तेजी और रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक के प्रति निवेशकों की सतर्कता का असर भी है। बांड यील्ड नौ फीसदी बढ़कर 8.20 प्रतिशत हो गया है। शेयर बाजार में अभी उठापटक जारी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख