Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में हड़कंप, 35 हजार से भी नीचे पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी भारी गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (10:37 IST)
रुपए में कमजोरी के चलते विदेशी निवेशकों की ओर से जारी बिकवाली का असर सेंसेक्स-निफ्टी पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सेंसेक्स ने 228.38 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। इस गिरावट के साथ यह 34940.78 के स्तर पर बना हुआ है। निफ्टी भी 113.90 अंकों की गिरावट के साथ खुला। यह 10485.40 के स्तर पर कारोबार शुरू करने में कामयाब रहा।


शुक्रवार को सेंसेक्स ने 228.38 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। इस गिरावट के साथ यह 34940.78 के स्तर पर बना हुआ है। निफ्टी भी 113.90 अंकों की गिरावट के साथ खुला है।

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आम आदमी को ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा की। घोषणा के बाद से ही तेल कंपनियों के शेयर लाल निशान के नीचे कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में बीपीसीएल, ओएनजीसी, आईओसीएल, गेल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इसके पहले गुरुवार को सेंसेक्स 1.97 फीसदी यानी 707.05 अंक लुढ़ककर 35,268.58 अंक पर आ गया था। निफ्टी की शुरुआत भी गिरावट में 10,645.75 अंक से हुई थी। यह 2.03 प्रतिशत यानी 220.35 अंक टूटकर 10,637.90 अंक पर आ गया था।

रुपए ने आज कमजोरी के साथ शुरुआत की। डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की गिरावट के साथ 73.65 के स्तर पर खुला। वहीं गुरुवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे टूटकर 73.57 के स्तर पर बंद हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

अमरेली में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह: पंपों पर लगी लंबी कतारें, प्रशासन ने बताई सच्चाई

Weather Update : इन राज्‍यों में चढ़ने लगा पारा, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

असम में वायुसेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, दो पायलट की मौत, लापता हुआ विमान

देशभर में बम की झूठी धमकी देने वाले मास्टरमाइंड को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुजरात में भूकंप के झटके: कच्छ के भचाऊ में 3.4 की तीव्रता दर्ज, घरों से भागे लोग

अगला लेख