Hanuman Chalisa

गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में रही तेजी

Webdunia
सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (18:24 IST)
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 83 डॉलर प्रति बैरल पर उतरने की खबरों से तेल एवं गैस तथा ऊर्जा समूह में हुई लिवाली के दम पर सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 97.39 अंक की तेजी के साथ 34,474.38 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 31.60 अंक की बढ़त में 10,348.05 अंक पर पहुंच गया।


डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा की गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल से बीते तीन दिन से शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ था। अमेरिका द्वारा ईरान पर प्रतिबंध अगले माह से लागू है, जिसे देखते हुए तेल बाजार में आपूर्ति का संकट का मंडरा रहा था, लेकिन इसी बीच दो भारतीय कंपनियों द्वारा नवंबर के लिए ईरान को कच्चे तेल का ऑर्डर देने की खबर से कच्चा तेल आज एक ही दिन में करीब तीन डॉलर लुढ़ककर 83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

हालांकि बाजार पर गैर बैंकिंग वित्तीय फाइनेंस कंपनियों के नियमों में सख्ती करने की रिजर्व बैंक की योजना के कारण एनबीएफसी कंपनियों और रिएल्टी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट रही। कच्चे तेल की कीमतों में रही गिरावट से मिले समर्थन के बल पर सेंसेक्स तेजी के साथ 34,412.36 अंक पर खुला। पूरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव हावी रहा। कारोबार के दौरान यह 34,636.43 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

विदेशी बाजारों में रही गिरावट की खबरों के बीच गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को लेकर निवेशकों के आशंकित रहने से हुई भारी बिकवाली के दबाव में यह कारोबार के दौरान 34,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से लुढ़कता हुआ 33,974.66 अंक के दिवस के निचले स्तर पर आ गया। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 34,474.38 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों में तेजी रही, जबकि शेष 14 गिरावट में रहीं। निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। यह कारोबार के दौरान 10,398.35 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,198.40 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.31 प्रतिशत की तेजी में 10,348.05 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 25 कंपनियां हरे निशान में और 25 लाल निशान में रहीं। दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझोली कंपनियों में आज भी बिकवाली हावी रही।

बीएसई का मिडकैप 1.99 प्रतिशत यानी 278.94 अंक लुढ़ककर 13,724.87 अंक पर और स्मॉलकैप 2.01 प्रतिशत यानी 277.64 अंक फिसलकर 13,562.62 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,841 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 735 में तेजी और 1909 में गिरावट रही, जबकि 197 कंपनियों के शेयरों के भाव उछल गए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख