Hanuman Chalisa

सिर्फ 5 मिनट में डूब गए 3 लाख करोड़ रुपए, अमेरिकी बाजार में आई गिरावट से चीन, जापान और भारतीय शेयर बाजार में हड़कंप..

Webdunia
गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (10:04 IST)
शेयर बाजार में आज सुबह हाहाकार मच गया। एशियाई बाजार 5 प्रतिशत तक गिर गए। अमेरिकी बाजार में आई गिरावट से चीन, जापान और भारतीय शेयर बाजार में हड़कंप मच गया।

इस गिरावट के असर के चलते सेंसेक्स औंधे मुंह गिर गया।  बाजार में 5 मिनट की गिरावट में निवेशकों के  3 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए। सेंसेक्स ने 962.76 अंकों की भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

इस गिरावट के साथ इसने 33,798.13 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। निफ्टी ने भी भारी गिरावट के साथ शुरुआत की। इसने 263.45 अंकों की गिरावट के साथ 10,196.65 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।


आज सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ खुले। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार ने भारी गिरावट के साथ शुरुआत की। वैश्व‍िक बाजार से मिले कमजोर संकेतों का सीधा असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में तेल कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही।

निफ्टी-50 पर ओएनजीसी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और गेल के शेयर हरे निशान के ऊपर कारोबार कर रहे। इंडिया बुल्स हाउसिंग लिमिटेड के शेयर, बजाज फाइनेंस, एक्स‍िस बैंक और य‍स बैंक के शेयर लाल निशान के नीचे कारोबार कर रहे। अमेरिकी मार्केट में हलचल मच गई। इसका असर एशियाई बाजार पर भी देखने को मिला।

एशियाई बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिली, वहीं डॉलर के मुक़ाबले रुपया भी लगातार गिरा। आज रुपया फिर 9 पैसे कमज़ोर होकर 74.30 पर खुला और ये गिरावट जारी है। कारोबार के दौरान यह 74.47 के नए निम्नतम स्तर पर पहुंच गया।

इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार ने कारोबार की तेज शुरुआत की थी। दिनभर बाजार ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके चलते घरेलू शेयर बाजार जबरदस्त उछाल के साथ बंद होने में कामयाब हुए। सेंसेक्स 461.42 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस बढ़त के साथ यह 34760.89 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा था। निफ्टी में भी जबरदस्त रफ्तार देखने को मिली थी 159.10 अंकों की तेजी के साथ यह 10460.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख