Festival Posters

सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी फिर से 10400 अंक के पार

Webdunia
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (11:09 IST)
मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रुपए में सुधार के बीच वृहत आर्थिक आंकड़े जारी होने से पहले घरेलू निवेशकों की लिवाली से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़ गया। इसके अलावा ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी से भी घरेलू शेयर बाजार को समर्थन मिला।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 639.80 अंक यानी 1.88 प्रतिशत चढ़कर 34,640.95 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा गिरकर छह माह के निम्नतम स्तर पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 174.30 अंक यानी 1.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,408.95 अंक पर पहुंच गया।

इस बीच, रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 38 पैसे मजबूत होकर 73.74 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। ब्रोकरों ने कहा कि रुपए में सुधार के साथ अगस्त के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और सितंबर में मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों की लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। आईआईपी और मुद्रास्फीति के आंकड़े शुक्रवार को आने हैं।

तात्कालिक आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,888 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक शुरुआती कारोबार में 1.11 प्रतिशत, सिंगापुर 0.18 प्रतिशत और ताइवान 1.17 प्रतिशत चढ़ा। हालांकि जापान का निक्केई सूचकांक 0.25 प्रतिशत और शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.12 प्रतिशत गिरा। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज गुरुवार को दो प्रतिशत से ज्यादा गिरकर बंद हुआ। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख