Hanuman Chalisa

सेंसेक्स ने लगाई 732 अंक की छलांग, निफ्टी 238 अंक सुधरा

Webdunia
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (17:17 IST)
मुंबई। डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा की मजबूती, कम भाव पर हुई लिवाली और विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से समर्थन पाकर घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों ने शुक्रवार को जमकर चांदी काटी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंक की छलांग लगाकर 34,733.58 अंक और एनएसई का निफ्टी 237.85 अंक की उछाल के साथ 10,472.50 अंक पर बंद हुआ।


विदेशी बाजारों से मिली तेजी की खबरों के बीच सेंसेक्स 290.77 अंक चढ़कर 34,291.92 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 34,279.78 अंक के दिवस के निचले स्तर तक गया, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से भारतीय मुद्रा में लगातार तीसरे दिन तेजी रहने से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के दम पर यह 34,808.42 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 2.15 फीसदी की तेजी में 34,733.58 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स गुरुवार को 759.74 अंक यानी 2.19 प्रतिशत का गोता लगाकर 11 अप्रैल के बाद के निचले स्तर 34,001.15 अंक बंद हुआ था। सेंसेक्स में टीसीएस को छोड़कर शेष सभी 29 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। बीएसई में सिर्फ आईटी और टेक समूहों के सूचकांक गिरावट में रहे। निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा। यह 73.71 अंक चढ़कर 10,331.55 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान यह 10,492.45 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,322.15 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 2.32 फीसदी की तेजी में 10,472.50 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी गुरुवार को 225.45 अंक यानी 2.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4 अप्रैल के बाद के निचले स्तर 10,234.65 अंक पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों के मुताबिक चीन के निर्यात आंकड़े वैश्विक बाजार के लिए राहतभरे रहे। चीन द्वारा शुक्रवार को जारी व्यापार के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में उसका निर्यात उम्मीद से अधिक अच्छा रहा। वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंताओं के बावजूद यूरोपीय देशों में उसका निर्यात तो बढ़ा ही, अमेरिका से भी मांग स्थिर रही।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक मौजूदा हालात में स्थिति ठीक लग रही है, लेकिन अमेरिका-चीन तनाव, ईरान पर प्रतिबंध, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिका में ब्याज दर में बढ़ोतरी जैसे कारक जल्द ही बाजार पर हावी होंगे। दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौ ली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा।

बीएसई का मिडकैप 2.42 प्रतिशत यानी 337.90 अंक की तेजी में 14,286.22 अंक पर और स्मॉलकैप 260 प्रतिशत यानी 359.02 अंक की छलांग लगाकर 14,159.43 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,818 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 2,043 में तेजी और 628 में गिरावट रहीं जबकि 147 कंपनियों के शेयरों के भाव दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विमान यात्रियों के लिए खुशखबर, 60% सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्ज, DGCA ने बनाए नए नियम, जानिए कब होंगे लागू?

भारत को बड़ी राहत, LPG से भरे 2 और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, 1 अप्रैल तक पहुंचने की उम्मीद

Iran-US-Israel युद्ध से Lockdown के मुहाने पर पहुंचा Pakistan, हालात हुए बेकाबू

No Kings : ट्रंप और ईरान युद्ध के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़कों पर प्रदर्शन में उतरे लाखों लोग

मध्य पूर्व तनाव के बीच परमाणु ताकत बढ़ाने में जुटा उत्तर कोरिया, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच किम का बड़ा कदम

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में बड़े जिलों में एल्डरमैन की नियुक्तियों पर फंसा पेंच, भोपाल, इंदौर के साथ ग्वालियर की सूची पर गुटबाजी का ग्रहण

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

गंभीरा ब्रिज फिर से होगा गुलजार, नौकरीपेशा और आम आदमी को ट्रैफिक से मिलेगी बड़ी राहत

मुंबई एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय, सांसद राघव चड्‍ढा की कोशिश रंग लाई, शेयर किया वीडियो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी में 31 मार्च को रखेंगे मध्यप्रदेश का ओडीओपी मॉडल

अगला लेख