Hanuman Chalisa

सेंसेक्स और निफ्टी में रही मामूली गिरावट

Webdunia
बुधवार, 14 नवंबर 2018 (17:00 IST)
मुंबई। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच आईटी, रियल्‍टी समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में बुधवार को 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ढाई अंक की मामूली गिरावट के साथ 35,141.99 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 6.20 अंक की गिरावट में 10,576.30 अंक पर बंद हुआ।


विश्लेषकों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से तेल एवं गैस समूह के सूचकांक में तेजी रही लेकिन आईटी और रियल्टी में हुई बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए। सेंसेक्स तेजी के साथ 35,330.14 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 35351.88 अंक के दिवस के उच्चतम और 34986.86 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट में 35141.99 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियां हरे निशान में और शेष लाल निशान में रहीं। निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा। यह बढ़त के साथ 10,634.90 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 10,651.60 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,532.70 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.06 प्रतिशत की गिरावट में 10,576.30 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में से 27 कंपनियां गिरावट में और 23 तेजी में बंद हुईं। दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी कंपनियों में भी बिकवाली का जोर रहा, जबकि मझोली कंपनियों में लिवाली देखी गई। बीएसई का मिडकैप 0.19 प्रतिशत यानी 28.41 अंक की तेजी में 14,881.95 अंक पर और स्मॉलकैप 0.21 प्रतिशत यानी 30.55 अंक की गिरावट में 14,547.74 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,732 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,203 में तेजी और 1,393 में गिरावट रही जबकि 136 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख