Hanuman Chalisa

चौतरफा बिकवाली से लुढ़का शेयर बाजार

Webdunia
बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (17:03 IST)
मुम्बई। धातु, ऑटो और बिजली सहित सभी समूहों में हुई चौतरफा बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 249.90 अंक लुढ़ककर 35,884.41 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 84.55 अंक की गिरावट के साथ 10,784.95 अंक पर बंद हुआ।


अमेरिकी ट्रेजरी नोट की ब्याज दर में आई भारी गिरावट से उपजी आर्थिक मंदी की आशंका के कारण विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच शेयर बाजार पर आरंभ से ही दबाव रहा। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दर स्थिर रखने की घोषणा के बाद अचानक गिरावट तेज हो गई और सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा टूट गया।

अमेरिकी ट्रेजरी नोट पर ब्याज दर में रही तेज गिरावट ने आर्थिक मंदी की आशंका को हवा दे दी जिससे अमेरिकी शेयर बाजार धराशायी हो गए। आर्थिक मंदी की आशंका और अमेरिका-चीन विवाद के खत्म होने की संभावना के कमजोर पड़ने से यूरोपीय और एशियाई शेयर बाजार भी लाल निशान में आ गए। अमेरिकी तेल भंडार में बढ़ोतरी से लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 1.75 प्रतिशत की भारी गिरावट में 61 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

घरेलू बाजार में निवेशक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक को लेकर आरंभ में सतर्कता बरतते रहे। सेंसेक्स गिरावट में 36,035.65 अंक पर खुला और खुलते ही 36,048.65 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद लगातार लाल निशान में रहा। आरबीआई ने कारोबार के दौरान ही नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करने के संबंध में घोषणा की जिससे सेंसेक्स तेज गोता लगाता हुआ दिवस के निचले स्तर 35,777.81 अंक पर आ गया।

अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 0.69 प्रतिशत की गिरावट में 35,884.41 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से मात्र छह कंपनियां हरे निशान में रहीं। निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा। यह गिरावट में 10,820.45 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,821.05 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,747.95 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.74 प्रतिशत की गिरावट में रहता हुआ 10,784.95 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में से 40 कंपनियां गिरावट में रहीं। दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा मझोली और छोटी कंपनियों में अधिक बिकवाली देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप 1.22 प्रतिशत यानी 184 अंक की गिरावट में 14,913.60 अंक पर और स्मॉलकैप 1.21 प्रतिशत यानी 176.32 अंक की गिरावट में 14,337.90 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,718 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,777 में गिरावट और 791 में तेजी रही जबकि 150 कंपनियों के शेयरों के भाव दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख