Hanuman Chalisa

शुरुआती झटके से उबरे शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े

Webdunia
मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (17:44 IST)
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजार आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे और चुनावी नतीजों को लेकर सोमवार को शुरुआती झटकों से उबरकर लाभ में बंद हुए। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 190.29 अंक यानी 0.54 प्रतिशत चढ़कर 35,150.01 अंक पर बंद हुआ।


शुरू में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिर गया था। हालांकि बाद में इसमें सुधार आया और सेंसेक्स ने अच्छी-खासी बढ़त बना ली। इसी प्रकार निफ्टी भी 60.70 अंक यानी 0.58 प्रतिशत बढ़कर 10,549.15 अंक पर पहुंच गया। मतगणना की पूर्व संध्या पर सोमवार को सेंसेक्स 714 अंक गिरा था।

यस बैंक, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईटीसीस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, कोल इंडिया, टीसीएस और ओएनजीसी के शेयर लाभ में रहे। इसके विपरीत हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयरों में गिरावट रही।

केंद्रीय वित्त सचिव एएन झा ने दिन में कहा कि सरकार जल्द ही भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर की घोषणा कर सकती है। इस ऐलान के बाद गिरावट में चल रहे रुपए की विनिमय दर में थोड़ा सुधार देखा गया। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 110 पैसे तक गिर गया था।

बीएसई के प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को 116.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 145.80 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.32 प्रतिशत गिरकर 59.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अन्य एशियाई बाजारों में, कोरिया का कोस्पी सूचकांक 0.04 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.34 प्रतिशत नीचे रहा जबकि हांगकांग का हेंगसेंग 0.07 प्रतिशत तथा शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.37 प्रतिशत ऊपर रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को आंदोलन का ऐलान

मेधावियों के सम्मान में तालियों से गूंजा सभागार, गर्व से दमके अभिभावकों के चेहरे

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

अगला लेख