Hanuman Chalisa

लिवाली से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

Webdunia
बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (17:05 IST)
मुम्बई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच रिएल्टी, दूरसंचार और पीएसयू समूहों में हुई लिवाली से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 137.25 अंक की बढ़त दर्ज करता हुआ 36,441.46 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 58.60 अंक की तेजी के साथ 10,967.30 अंक पर बंद हुआ।


भारतीय मुद्रा की मजबूत स्थिति से सुधरी निवेश धारणा के दम पर सेंसेक्स बढ़त के साथ 36,441.46 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 36,554.99 अंक के दिवस के उच्चतम और 36,381.87 अंक के दिवस के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 36,484.33 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियां तेजी में और 11 गिरावट में रहीं।

निफ्टी भी तेजी के साथ 10,930.55 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,985.15 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,928.00 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,967.30 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 35 कंपनियां तेजी में और 14 गिरावट में रहीं जबकि एक कंपनी के शेयरों के भाव अपरिवर्तित बंद हुए।

दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों का प्रदर्शन अधिक अच्छा रहा। बीएसई का मिडकैप 1.50 प्रतिशत यानी 229.55 अंक की तेजी के साथ 15,519.45 अंक पर और स्मॉलकैप 1.09 प्रतिशत यानी 159.06 अंक की बढ़त के साथ 14,764.58 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,783 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,644 में तेजी और 979 में गिरावट रही जबकि 160 कंपनियों के शेयरों के भाव दिनभर के उतार-चढा़व के बाद अपरिवर्तित बंद हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

अगला लेख