Hanuman Chalisa

साल के अंतिम दिन शेयर बाजार में रही सुस्ती

Webdunia
सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (16:33 IST)
मुंबई। नए साल के अवसर पर अधिकतर विदेशी बाजारों में कारोबार बंद रहने के बीच दूरसंचार और ऊर्जा जैसे समूहों में हुई बिकवाली से सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 8.39 अंक टूटकर 36,068.33 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 2.65 अंक चढ़कर 10,862.55 अंक पर बंद हुआ।

 
साल के अंतिम दिन शेयर बाजार में अपराह्न बाद सुस्ती छाई रही। धातु और बेसिक मटेरियल्स समूहों में हुई लिवाली के दम पर सेंसेक्स तेजी के साथ 36,239.19 अंक पर खुला। कारोबार के शुरुआती पहर में यह 36,285.46 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में दो फीसदी से अधिक की तेजी के कारण यह 36,033.95 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 0.02 फीसदी की गिरावट में 36,068.33 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में 15 कंपनियां हरे निशान में रहीं। निफ्टी भी बढ़त के साथ 10,913.20 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान यह 10,923.55 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,853.20 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.02 फीसदी की तेजी में 10,862.55 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 27 कंपनियां तेजी में और 23 गिरावट में रहीं। दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझोली कंपनियों में निवेशकों का अधिक आकर्षण रहा।

बीएसई का मिडकैप 0.51 प्रतिशत यानी 78.24 अंक की तेजी के साथ 15,438.45 अंक पर और स्मॉलकैप 0.69 प्रतिशत यानी 101.00 अंक की तेजी के साथ 14,706.69 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,793 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,520 में तेजी और 1,081 में गिरावट रही जबकि 192 कंपनियों के शेयर उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख