Hanuman Chalisa

लिवाली के दम पर सेंसेक्स उछला, बढ़त में रहा निफ्टी

Webdunia
बुधवार, 6 मार्च 2019 (17:01 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच ऊर्जा एवं दूरसंचार कंपनियों में हुई लिवाली के दम पर बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 193.56 अंक की छलांग लगाकर 36,636.10 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.55 अंक की तेजी के साथ 11,053.00 अंक पर बंद हुआ।

बाजार में निवेश धारणा आज शुरू से मजबूत रही जिससे सेंसेक्स बढ़त में 36,544.86 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 36,666.47 अंक के दिवस के उच्चतम और 36,456.82 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 36,636.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियां तेजी में और 13 गिरावट में रहीं। बीएसई में सिर्फ ऑटो समूह के सूचकांक में गिरावट रही।

निफ्टी भी शुरुआत में तेजी के साथ 11,024.85 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 11,062.30 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,998.85 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस के मुकाबले 0.60 प्रतिशत की तेजी में 11,053.00 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 27 कंपनियां तेजी में और 21 गिरावट में रहीं, जबकि दो कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।

दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझोली कंपनियों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप 0.49 प्रतिशत यानी 71.89 अंक की बढ़त में 14,866.19 अंक पर और स्मॉलकैप 0.97 प्रतिशत यानी 139.76 अंक की तेजी के साथ 14,556.67 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,850 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 151 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे, जबकि 1,673 कंपनियों में तेजी और 1,026 कंपनियों में गिरावट रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका! गुजरात में 3,966 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

रीवा में जैन साध्वी की मौत पर इंदौर से लेकर भोपाल तक आक्रोश, तपती धूप में ज्ञापन देने पहुंचे हजारों लोग

अगला लेख