Hanuman Chalisa

बाजार में बहार, सेंसेक्‍स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी उछला

Webdunia
मंगलवार, 26 मार्च 2019 (17:48 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लग गया और बीएसई का सेंसेक्स 425 अंक की छलांग लगाकर 38,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने तथा सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसी प्रमुख कंपनियों की अगुवाई में यह तेजी आई। एनएसई निफ्टी भी 11,500 के स्तर के करीब पहुंच गया।

डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी से भी शेयर बाजारों को बल मिला। कारोबार के दौरान रुपया 19 पैसे मजबूत होकर 68.77 पर पहुंच गया। एशिया के अन्य बाजारों के अनुरूप घरेलू शेयर बाजारों में भी शुरुआत अच्छी रही लेकिन यह सीमित दायरे में रहा क्योंकि निवेशक सतर्क हैं।

लिवाली गतिविधियां दोपहर बाद तेज हुईं और इससे दोनों सूचकांक सेंसेक्स तथा निफ्टी में तेजी आई। तीस शेयरों वाले संवेदी सूचकांक में पूरे कारोबार के दौरान लगभग तेजी रही और लिवाली के जोर पकड़ने से एक समय यह दिन के ऊपरी स्तर 38,297.70 अंक तक चला गया। अंत में यह पिछले दिन के मुकाबले 424.50 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,233.41 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई निफ्टी भी 129 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,483.28 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,495.90 से 11,352.45 अंक के दायरे में रहा। सेसेक्स में शामिल शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज में तीन प्रतिशत की अच्छी तेजी रही।

अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 150.40 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12.52 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक स्तर पर एशिया तथा यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी रही। अमेरिकी बांड के रिटर्न में सुधार से बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। इससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका कमजोर हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख